अंबिकापुर के मौसम में बदलाव शीतलहर के हालात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

 अंबिकापुर के मौसम में बदलाव शीतलहर के हालात

रायपुर
 छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है और अंबिकापुर में शीतलहर के हालात भी शुरू हो गए है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में तो न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि इन क्षेत्रों की अपेक्षा रायपुर अभी भी गर्म है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

शनिवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में एक बार फिर से शीतलहर के हालात शुरू हो गए है। हालांकि, रायपुर का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से काफी ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम का मिजाज बदलेगा, क्योंकि ठंडी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ने लगी है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी।

Related Articles

Back to top button