हरियाणा कांग्रेस चिंतन शिविर में सत्‍ता परिवर्तन के लिए संघर्ष का संकल्‍प, BJP की विदाई तक आराम से न बैठने की ली शपथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हरियाणा कांग्रेस चिंतन शिविर में सत्‍ता परिवर्तन के लिए संघर्ष का संकल्‍प, BJP की विदाई तक आराम से न बैठने की ली शपथ

चिंतिन शिविर में आए सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को बचाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव, विधायक आफताब अहमद ने महंगाई, आर्थिक मुद्दों पर विधायक राव दानसिंह, सामाजिक न्याय (दलित, पिछड़े, महिला और अल्पसंख्यक) मुद्दों पर गीता भुक्कल, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जगबीर मलिक, कृषि पर रघुवीर कादियान, युवा व बेरोजगारी विषय पर शीशपाल केहरवाला और भ्रष्टाचार पर नीरज शर्मा ने प्रस्ताव पेश किए।

अलग-अलग विधायकों ने इन प्रस्तावों का अनुमोदन किया। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन विषयों पर भविष्य में भी संघर्ष जारी रखने व रणनीति बनाने के लिए वर्किंग ग्रुप का गठन किया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर से आए नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी सांझा किए। जिनपर नेतृत्व ने मंथन का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button