स्मृति बाेलीं-माेदी सरकार विपदा में घर-घर अनाज पहुंचा रही थी और कांग्रेस सरकार शराब  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

स्मृति बाेलीं-माेदी सरकार विपदा में घर-घर अनाज पहुंचा रही थी और कांग्रेस सरकार शराब 

रायपुर(realtimes) भाजपा की महतारी हुंकार रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा, हम घर में घुसकर वार करते हैं। अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। 

उन्होंने कहा हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं। जनता की तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें सरकार की रुचि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रही थी, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। सब जानते हैं कि यहां कि सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। सत्ता हो या संगठन ये केवल पैसे लूटने का काम करते हैं। उन्हाेंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने क्या पाप किया, सरकार ने 16 लाख परिवारों के ,सिर पर आने वाली छत ही छीन ली।

रेणुका बाेलीं- ये दहाड़ रैली

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा, यह हुंकार नही बल्कि दहाड़ रैली है। राज्य की की महतारियाें की हुंकार है, अब राज्य की कांग्रेस सरकार अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। उन्हाेंने कहा कि जब सरकार बनानी थी तब शराबबंदी की बात कही थी, लेकिन अब घर-घर शराब बिक रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि रैली देखकर सरकार की नींद उड़ गई है । कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले शराबबंदी का झूठा वादा किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेसियों ने सुना है स्मृति ईरानी आ रही हैं तब से वे थर- थर कांप रहे हैं, डर गए हैं। डरना भी चाहिए, ये वही स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने अमेठी में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को पटखनी दी थी। 

Related Articles

Back to top button