कांग्रेस ने बताया भाजपा की महतारी हुंकार रैली को फेल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस ने बताया भाजपा की महतारी हुंकार रैली को फेल

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की महतारी हुंकार रैली को फेल बताया है। उनका कहना है, भाजपा के इस काल्पनिक और मनगढ़ंत मुद्दों को जनता ने नकार दिया। भाजपा ने दावा किया था एक लाख महिलाएं आएंगी, आई बमुश्किल से 6 से 7 हजार महिलाएं।
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शुक्ला ने कहा, भाजपा ने महिला अपराध, शराबबंदी पर रैली निकाली लेकिन हकीकत में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन दोनों ही मामलों में स्थिति बेहतर है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अपराधों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 62 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार के प्रयास की घटनाओं में भी एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 2018 तक 10वें स्थान पर था, जबकि भूपेश सरकार के बाद 2021 में छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और ये 16वें स्थान पर हैं। महिला के विरूद्ध घटित अपराध में छत्तीसगढ़ की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख आबादी पर महिला के विरूद्ध घटित अपराध की दर 63.3 है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति लाख आबादी पर महिला के विरूद्ध घटित अपराध की दर 49.8 है। सितंबर 2013 में नदवकब (यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम) की रिपोर्ट आई कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ मानव तस्करी का केंद्र बन चुका था। महिलाओं और बालिकाओं की तस्करी के आंकड़ों के मामले में छत्तीसगढ़ देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल था। रमन शासनकाल में 27000 से अधिक महिलाएं लापता थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मानव तस्करी के अपराध में 72 प्रतिशत की कमी आई है।
महंगाई पर स्मृति चुप क्यों
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने कहा कि एक बार फिर से भाजपा की एक और नेता स्मृति ईरानी ने झूठ बोला कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल की कसम खाई थी, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ कर्जमाफी के लिए कसम खाई थी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, विपक्ष रहते हुये स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ खूब आंदोलन किया था गैस सिलेंडर लेकर सब्जियों की माला पहनकर फोटो खिचवाया था, जब सिलेंडर की कीमत 400 रू. था तब विरोध किया था। आज सिलेंडर के दाम 1150 रू. हो गया तब स्मृति ईरानी क्यों चुप है।

Related Articles

Back to top button