State
मरकाम बन सकते है मंत्री?

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद विधायक मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ ले सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री प्रेेमसाय सिंह टेकाम ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से मुक्त किया गया था, उनके स्थान पर बस्तर सांसद को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है।



