मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखाें का नुकसान

बलौदाबाजार। लवन थाना क्षेत्र के ग्राम लाहोद स्थित गणेश राइस मिल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये के धान और चावल जलकर राख हो गया। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल की चार टीमें मौके पर पहुंची और घंटों तक आग को काबू करने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद जाकर शनिवार सुबह 8:30 बजे आग बुझाया जा सका है।मौके पर पहुंची लवन पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल राइस मिल में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। आगजनी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग की घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button