मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

बिजली परियोजनाओं में देरी पर कड़ी कार्रवाई करेंगे: R.K. Singh

नई दिल्ली: बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बिजली परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने वाले डिवैल्पर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सिंह ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि जो भी डिवैल्पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की तारीख या समयसीमा से चूकेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि बोली प्रक्रिया के तहत जीती गई कई परियोजनाओं को संबंधित डिवैल्पर पूरा नहीं कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं (बिजली परियोजनाओं) को बोली प्रक्रिया के तहत जीता गया है और अगर वे परिचालन की अनुसूचित वाणिज्यिक तिथि (एससीओडी) से चूकते हैं, तो संबंधित डिवैल्पर को एक साल के लिए किसी परियोजना की बोली प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button