मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर काे किया ईडी ने गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर काे किया ईडी ने गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

रायपुर(realtimes) ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था। ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया गया। दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, वे अपने समर्थकों के साथ गए थे। देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे। खबर है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे, इसके बाद ईडी ने उन्हें कल देर रात हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button