मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जम्मू के ऐतिहासिक बाहू किले में कल से शुरू होगा दैनिक लाइट एवं साउंड शो, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था उद्घाटन

जम्म: जम्मू कश्मीर के तवी नदी के किनारे पर स्थित ऐतिहासिक बाहू किला देखने आने वाले पर्यटकों के लिये जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड डोगरा सांस्कृतिक विरासत को प्रर्दिशत करने के लिये लाइट एवं साउंड शो का आयोजन सोमवार से करने जा रहा है।

जेएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि शाम में अब नियमित तौर पर किले में लाइट एवं साउंड शो का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार से रोज दो शो का आयोजन किया जायेगा । पहला शो सात बजे जबकि दूसरा शो 7:45 बजे आयोजित होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हाल की जम्मू यात्रा के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया था।

Related Articles

Back to top button