अब भाजपा महिला माेर्चा का हल्ला बाेल

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता पार्टी ने अपने दाे बड़े आयाेजन के बाद अब महिला माेर्चा काे राज्य सरकार के खिलाफ माेर्चा खोलने कहा है। ऐसे में महिला माेर्चा अब शराबबंदी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध काे लेकर हल्ला बाेलेगी। यह आयाेजन राजधानी रायपुर में न हाेकर बिलासपुर में किया जाएगा। रायपुर में पहले ही भाजयुमाे का आंदाेलन हाे चुका है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब आशा और आकांक्षा का केंद्र भाजपा है। कांग्रेस ने छलकपट करके सत्ता हथियाने के बाद जनता को धोखा दिया है। भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मेलन की अपार सफलता से कार्यकर्ता जोश से भरे हैं। तीसरा बड़ा आंदोलन महिला अपराध और शराबबंदी के मुद्दे पर होने जा रहा है। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 16 लाख परिवार आवास से वंचित हुए हैं। हम उनकी आवाज बनकर डटे हुए हैं । प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने अन्य कई आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अब जनता में चर्चा होने लगी है कि भाजपा अब आक्रामक है। ऐसे ही तेवरों के साथ हम आगे बढ़ेंगे। भाजपा छत्तीसगढ़ के गांव गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार की बड़ी चर्चा है। जनता भूपेश सरकार की वादा खिलाफी और कांग्रेस विधायकों के परफार्मेंस से परेशान है। अब भूपेश सरकार के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व महिला मोर्चा के आगामी आंदोलन की जानकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने दी।



