
CWG: पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्विन शंकर को हाई जंप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचा। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में हमारा पहला हाई जंप मेडल जीता। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके प्रयासों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वह सफलता प्राप्त करते रहें।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमण्डल खेल में जुडो में रजत पदक जीतने पर तूलिका मान को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रमण्डल खेल में जुडो में रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई। आपने कम उम्र में सफल होने के लिए उल्लेखनीय साहस और जुनून दिखाया है। आप भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करें।”
राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रयास और वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए गुरदीप सिंह को बधाई दी
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रयास और वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए गुरदीप सिंह को बधाई। आपने अपने पोडियम फिनिश और उत्साही लिफ्टिंग के साथ भारत को गौरवान्वित किया है। आने वाले समय में आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।”
दिल्ली: शाहदरा में दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल
दिल्ली के शाहदरा में दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ। यह अपराधी लूट की तीन दिन पुरानी घटना के सिलसिले में वांछित थे। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश पुरुष सोलो में कांस्य पदक जीतने के लिए सौरव घोषाल को बधाई दी
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश पुरुष सोलो में कांस्य पदक जीतने के लिए सौरव घोषाल को बधाई। भारत को आप पर गर्व है कि आपने भारत के लिए पुरुष सोलो स्क्वैश में पहला पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।”
अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14’
Amitabh Bachchan launches ‘Kaun Banega Crorepati Season 14’
Read @ANI Story |https://t.co/eRVCzH9elJ#KBC #KBC2022 #AmitabhBachchan #KaunBanegaCrorepati pic.twitter.com/1LIRAxMWFX
— ANI Digital (@ani_digital) August 4, 2022
उत्तराखंड के हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप!
उत्तराखंड के हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने कहा कि जेल के लगभग सभी 600 कैदियों का RT-PCR कराया गया, जिसमें से कुछ कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।



