national
ढाई वर्ष बाद सिद्धरमैया की जगह शिवकुमार कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनेंगे : कांग्रेस विधायक का दावा

दावणगेरे, 27 अक्टूबर (ए) कर्नाटक में मांड्या सीट से कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा (रवि गनिगा) ने शुक्रवार को दावा किया कि सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।.
गौड़ा ने आरोप लगाया कि 2019 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के सत्ता से हटने के पीछे जो टीम थी, वह अब कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये और मंत्री पद जैसे प्रलोभन देने का काम कर रही है और चार विधायकों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसके सबूत हैं और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।.



