एयरलाइन IndiGo पर ‘टेल स्ट्राइक’ के चलते DGCA ने लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

एयरलाइन IndiGo पर ‘टेल स्ट्राइक’ के चलते DGCA ने लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना

मुंबई : विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने परिचालन, प्रशिक्षण और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित दस्तावेजों में कुछ प्रणालीगत खामियों के लिए एयरलाइन इंडिगो पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इंडिगो के ए321 श्रेणी के विमानों में इस साल छह महीने के भीतर ‘टेल स्ट्राइक’ की चार घटनाएं हुई, जिसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन का विशेष ऑडिट किया।

विमान का ‘टेल’ यानी पिछला हिस् सा जब उड़ान भरने या उतरने के समय हवाईपट्टी को छूने लगता है तो उसे ‘टेल स् ट्राइक’ कहते हैं। डीजीसीए ने शुक्रवार को एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि ऑडिट के दौरान उसने इंडिगो के परिचालन, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग तथा एफडीएम (उड़ान डाटा निगरानी) कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेजों और प्रक्रिया की समीक्षा की।

बयान के अनुसार, विशेष ऑडिट में परिचालन/ प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित दस्तावेजों में कुछ प्रणालीगत खामियां देखने को मिलीं। इस संदर्भ में एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन के जवाब का ‘कई स्तर पर आकलन किया गया और वह संतोषजनक नहीं था।

Related Articles

Back to top button