इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद वर्ग विशेष के लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद वर्ग विशेष के लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन

विदिशा ।  इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट पर जिले के सिरोंज शहर में हंगामा हो गया। वर्ग विशेष के लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ी और फिर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक ब्रजेश यादव के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार को गरेठा गांव के युवक बृजेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। गुरुवार को यह पोस्ट जानकारी में आने के बाद एक समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय युवक ने पुलिस थाने पर पहुंचकर पोस्ट डालने वाले युवक की शिकायत की।

इसके बाद अन्य समाजजन एकत्रित हो गए और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी समीर यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपित ब्रजेश यादव के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। सिरोंज शहर में अब स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button