Poonch Terrorist Attack: पुंछ में आंतकी हमला, सेना की गाड़ी पर फेंके ग्रनेड, पांच जवान शहीद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Poonch Terrorist Attack: पुंछ में आंतकी हमला, सेना की गाड़ी पर फेंके ग्रनेड, पांच जवान शहीद

इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए है। इस घटना के के सामने आने के बाद सेना के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले के बाद सेना की गाड़ी में आग लग गई।

इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सेना के असपताल में उपचार जारी है। वहीं सेना की और से बयान में कहा है कि सभी पांचों जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे।

बताया जा रहा है की भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने जो गोलियां चलाई है, वो मेड इन चाइना थी। साथ ही आतंकियों ने ग्रेनेड से भी हमला किया है। बताया जा रहा है की गोलिया सेना के वाहन को चीर कर बाहर निकल गई। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई त्रासदी से दुखी हूं।

Related Articles

Back to top button