स्व. नरसिंह मंडल स्मृति दिवस का आयोजन 7 जून को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

स्व. नरसिंह मंडल स्मृति दिवस का आयोजन 7 जून को

रायपुर।

सतनामी समाज के लौह पुरुष, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक स्व. नरसिंह मंडल जी की 11वी पुण्यतिथि पर “स्मृति दिवस समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न्यू राजेंद्र नगर रायपुर स्थित मिनीमाता वातानुकूलित भवन में 07 जून को दोपहर 02 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि राजधानी के न्यू राजेंद्रनगर सांस्कृतिक भवन प्रांगण में स्व. मंडल जी की आदमकद प्रतिमा के समाने सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उनके सामाजिक व शहर विकास में किए गए अनुकरणीय कार्यों को याद करेंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग व व्यापार स्थापना पर विचार गोष्ठी के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button