national
सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी : निर्वाचन आयोग

बेंगलुरु: 21 मार्च (ए) सोशल मीडिया पर धार्मिक आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया,‘‘प्रिय हिंदुओं, कांग्रेस के सह-मालिक राहुल गांधी ने हम हिंदुओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर विरोध करें और उन लोगों से सनातन धर्म की रक्षा करें जो इसे खत्म करना चाहते हैं।’’



