सूर्यकांत तिवारी का काेर्ट में सरेंडर रायपुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सूर्यकांत तिवारी का काेर्ट में सरेंडर रायपुर

रायपुर(realtimes) ईडी की कार्रवाई के चलते फरार हुए काेयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने अततः आज  एडीजे अजय सिंह राजपूत की अदालत में सरेंडर किया है। बीते दिनों सूर्यकांत तिवारी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। वे इसके बाद से फरार हाे गए थे। उल्लेखनीय है, 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी. ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर के घर भी छापेमारी की थी। सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी काे ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनकी 14 दिनाें की रिमांड के बाद उनकाे जेल भेज दिया गया है। 

Related Articles

Back to top button