City
साय कैबिनेट की तीसरी बैठक आज

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट की तीसरी बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में राजिम पुन्नी मेले को फिर कुंभ का दर्जा दिया जा सकता है। साथ ही मिशन 100 दिन में पूरे होने वाले वादों को लेकर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा सीजीपीएससी गड़बड़ी की जांच और धान खरीदी को लेकर बातचीत होगी।
आपको बता दें, दोपहर 3 बजे कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। बैठक में सरकार PSC घोटाले की जांच CBI से करवाने के मामले में फैसला सकता है। धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ने का भी फैसला हो सकता है। कुछ नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी। वहीं चुनाव के वक्त भाजपा ने आम लोगों को अयोध्या दर्शन करवाने का वादा किया था। इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी…



