शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़े, Sensex ने फिर 63,000 का स्तर हासिल किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़े, Sensex ने फिर 63,000 का स्तर हासिल किया

मुंबई: अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लिवाली जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान सेंसेक्स ने एक बार फिर 63,000 अंक के महत्वपूर्ण स्तर को हासिल कर लिया। इस दौरान लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 507.22 अंक बढक़र 63,008.91 के स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 141.85 अंक चढक़र 18,641.20 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, कोटक मंहिद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस उल्लेखनीय रूप से बढ़े। दूसरी ओर पावर ग्रिड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में गिरावट हुई। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 350.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत उछलकर 77.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button