वोट प्रतिशत से भाजपा हैरान और परेशान : राजद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

वोट प्रतिशत से भाजपा हैरान और परेशान : राजद

रांची। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण के मतदान के वोट प्रतिशत से भाजपा हैरान और परेशान है। चौथे चरण के हुए मतदान से स्पष्ट है कि भाजपा चुनाव हार रही है। हार को देखते हुए भाजपा के तमाम बड़े और छोटे नेता उलूल जलूल बयान बाजी कर रहे है। उन्होंने सोमवार कहा कि भाजपा के बड़े नेता जहां भी जा रहे है अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। बेरोजगारों,नवजवानों,किसानों का कैसे उन्नति होगा। देश का विकास कैसे होगा। भाजपा का विजन क्या है। इस पर भाषण न देकर केवल दूसरे नेता पर टीका टिपणी कर रहे है। देश की जनता जान और समझ चुकी है कि भाजपा झूठे वादे और झूठे सपने दिखाने वाली पार्टी है। इसलिए चौथे चरण के चुनाव में सभी सीटे हारेगी और विशेष कर झारखंड के चार में चारों सीट भाजपा हार चुकी है।

Related Articles

Back to top button