विराट ने शेयर की बेटी के साथ CUTEST फोटो - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

विराट ने शेयर की बेटी के साथ CUTEST फोटो

 मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने सफर का आगाज तो शानदार ढंग से किया, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी को लखनऊ सुपर जायन्ट्स (एलएसजी) ने सोमवार की रात आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराया।

इस मैच में आरसीबी की ओर से विराट कोहली, कप्तान फैफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल तीनों ने पचासे ठोके थे और तेजी से रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को हार झेलनी पड़ी। इस हार के अगले दिन विराट कोहली ने बेटी वामिका के साथ एक फोटो शेयर की है।

वामिका और विराट इस फोटो में स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए हैं और दोनों की बैक इस फोटो में नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में बस एक दिल बनाया है।

विराट और वामिका की यह फोटो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई है। आरसीबी ने इस मैच में 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए थे, जवाब में एलएसजी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 213 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button