विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर, थोक बाजार की जिंसों में रहा टिकाव

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों में टिकाव रहा।तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 66 रिंगिट बढ़कर 3710 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.01 सेंट की तेजी लेकर 58.95 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ।अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे।



