रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, पांच महिलाओं की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, पांच महिलाओं की मौत

जयपुर: 17 मई (ए) राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

पुलिस उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि हलैना महुआ राजमार्ग पर अलीगढ़ से जयपुर की ओर आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे बस में सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 13 अन्य लोग घायल हो गये।

Related Articles

Back to top button