रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा, क्या है महत्व - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा, क्या है महत्व


नेशनल न्यूज़। आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा।

कैसे और कब लगता है सूर्य ग्रहण
हिंदी पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ,जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर होता है। वहीं खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, इस दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है।

सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व
सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। शास्त्रों में सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिया जाता है। सिर्फ मंत्रों का जाप किया जाता है। भारत में इस ग्रहण का सूतक नहीं रहने के कारण धर्म-कर्म करने में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं रहेगी।

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को नासा की वेबसाइट समेत कई अन्य जगहों पर लाइव कवरेज देखा जा सकता है। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं-


Post Views: 2

Related Articles

Back to top button