रणबीर के सूजे चेहरे को देख लोगों ने कसा तंज, फिर से शराब पीना शुरू कर दिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रणबीर के सूजे चेहरे को देख लोगों ने कसा तंज, फिर से शराब पीना शुरू कर दिया

रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जो एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भाग लिया था और वहां विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस मैच से अभिनेता की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन में उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है। अब अभिनेता के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

गौरतलब है कि रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर ने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और एक चेक शर्ट भी पहनी हुई है। नेटिजंस ने रणबीर की इस तस्वीर पर गौर फरमाते हुए कहा कि उनका चेहरा बुरी तरह से सूज गया है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया है कि रणबीर ने शायद प्लास्टिक सर्जरी करवाई है इसके अलावा रणबीर कपूर को वानखेड़े स्टेडियम में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया था, जहां से अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। कई फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि लगता है रणबीर ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है, जो उन्होंने बेटी राहा के लिए छोड़ने की बात कही थी।

रणबीर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर ने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया है। ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह आदमी अब बुड्ढा हो रहा है। इसकी शक्ल तो देखो। कितना बुरा लग रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘होने वाले राम ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है।’ बता दें कि पहले ‘एनिमल’ सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की ‘जवान’ से टक्कर होने से बचाने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब यह एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

Related Articles

Back to top button