मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मौसम 3 नवंबर 2024: दिल्ली में धुंध, देश में गुलाबी ठंड की दस्तक?

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है।

 

धीरे-धीरे गिरेगा दिल्ली का तापमान

आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। 5 से 7 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान घटकर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान भी सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। फिलहाल 7 नवंबर तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

 

इन राज्यों में हल्की ठंड शुरू

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, इस बार नवंबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल नवंबर में ठंड कम रहेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button