महतारी वंदन योजना से उम्मीद से रोशन हुए चेहरे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

महतारी वंदन योजना से उम्मीद से रोशन हुए चेहरे

राजनांदगांव। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में खुशियों की राह बनी है। हर माह महिलाओं के खाते में आ रही 1000 रूपए की राशि उनके लिए प्रोत्साहन है, उम्मीद है…कि वे अपने जीवन में कुछ सकारात्मक और बेहतर करें। महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त करने की दिशा में महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है। शंकरपुर वार्ड नंबर 9 की निवासी रानी शर्मा ई-रिक्शा चलाती हैं। वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिक निगम अंतर्गत घरों में जाकर कचरा संग्रहण का कार्य करती है। कठिन परिश्रम से वे अपना घर चला रही हैं और जीवनयापन कर रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि सही मायनों में मददगार है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने स्वास्थ्य एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए कर रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।

Related Articles

Back to top button