मनी गेम्स पर लगेगी पाबंदी, नियम तोड़ने पर सख्त सजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

मनी गेम्स पर लगेगी पाबंदी, नियम तोड़ने पर सख्त सजा

नई दिल्ली: भारत सरकार ने डिजिटल दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए संसद में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पेश किया है। लोकसभा से पास हो चुका यह विधेयक न केवल भारत को क्रिएटिव और इनोवेटिव गेमिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम करता है, बल्कि नागरिकों को ऑनलाइन मनी गेम्स के खतरों से भी बचाता है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा देता है, साथ ही ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी जैसे हानिकारक खेलों पर सख्त प्रतिबंध लगाता है। आइए, इस विधेयक के 8 प्रमुख प्रावधानों के बारे में समझते हैं।

 

क्या है इस विधेयक का मकसद?

यह विधेयक डिजिटल इंडिया के तहत टेक्नोलॉजी के फायदों को बढ़ाने और इसके नुकसानों से बचाने के लिए बनाया गया है। पिछले 11 सालों में डिजिटल इंडिया, UPI, 5G और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों ने भारत को नई पहचान दी है। लेकिन ऑनलाइन मनी गेम्स की लत, वित्तीय नुकसान, और यहां तक कि आत्महत्या जैसे गंभीर परिणामों ने चिंता बढ़ाई है। इसीलिए यह विधेयक समाज को सुरक्षित रखते हुए रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।

 

क्या हैं विधेयक के 8 प्रमुख प्रावधान?

1: ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा और मान्यता

यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स को भारत में एक वैध और प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता देता है।

 

क्या होगा?

खेल मंत्रालय ई-स्पोर्ट्स आयोजनों के लिए दिशानिर्देश और मानक बनाएगा।

प्रशिक्षण अकादमियां, रिसर्च सेंटर, और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म स्थापित किए जाएंगे।

ई-स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन योजनाओं और खेल नीतियों में शामिल किया जाएगा।

फायदा: युवाओं को रचनात्मक और प्रतिस्पर्धी मंच मिलेगा, जिससे भारत वैश्विक ई-स्पोर्ट्स में अग्रणी बन सकता है।

 

2: सोशल और शैक्षिक गेम्स को प्रोत्साहन

यह विधेयक ऑनलाइन सोशल गेम्स को बढ़ावा देता है जो मनोरंजन, शिक्षा, और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाते हैं।

 

क्या होगा?

सरकार सोशल गेम्स को मान्यता देगी, कैटिगराइज्ड करेगी, और रजिस्टर्ड करेगी।

उम्र के हिसाब से सुरक्षित गेम्स के लिए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।

भारतीय संस्कृति और शैक्षिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले गेम्स को समर्थन मिलेगा।

फायदा: बच्चे और युवा डिजिटल लिटरेसी और स्किल डिवेलपमेंट के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ेंगे।

 

3: ऑनलाइन मनी गेम्स पर सख्त पाबंदी

ऑनलाइन मनी गेम्स, चाहे वे स्किल पर आधारित हों या किस्मत पर, पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।

 

क्या होगा?

ऑनलाइन जुआ, फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर, रमी, और लॉटरी जैसे खेलों पर रोक।

इन गेम्स के विज्ञापन और प्रचार पर भी पाबंदी।

बैंकों और भुगतान प्रणालियों को इनसे जुड़े लेनदेन प्रोसेस करने से रोका जाएगा।

फायदा: परिवारों को वित्तीय नुकसान, लत, और धोखाधड़ी से बचाया जाएगा।

 

4: ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना

एक राष्ट्रीय स्तर का प्राधिकरण बनाया जाएगा जो गेमिंग से जुड़े नियमों की निगरानी करेगा।

 

क्या होगा?

यह प्राधिकरण गेम्स को कैटिगराइज्ड और रजिस्टर्ड करेगा।

यह तय करेगा कि कौन-सा गेम मनी गेम है।

गेमिंग से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करेगा।

फायदा: नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और गेमिंग इंडस्ट्री में पारदर्शिता आएगी।

 

5: अपराध और सजा के प्रावधान

विधेयक में नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

 

क्या होगा?

मनी गेम्स की पेशकश या सुविधा देना: 3 साल तक की जेल और/या 1 करोड़ रुपये का जुर्माना।

मनी गेम्स का विज्ञापन: 2 साल तक की जेल और/या 50 लाख रुपये का जुर्माना।

मनी गेम्स से जुड़े वित्तीय लेनदेन: 3 साल तक की जेल और/या 1 करोड़ रुपये का जुर्माना।

 

बार-बार अपराध करने पर 3-5 साल की जेल और 2 करोड़ तक का जुर्माना।

फायदा: गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगेगी।

Related Articles

Back to top button