भाजपा की सदन में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा की सदन में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति

रायपुर(realtimes) भाजपा ने विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की कई मुद्दों पर रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है, हमारे पास मुद्दों की नहीं, लेकिन समय की जरूर कमी है। प्रदेश सरकार सत्र को इतना छोटा करती जा रही है कि मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो पाती है। यह सरकार हमेशा से चर्चा से भागने का काम करती है। जितना भी समय मिलेगा, उसमें ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दे उठाने का काम किया जाएगा।
विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसमें छह बैठकें होंगी। इसको लेकर विपक्ष से जोरदार तैयारी की है। जहां कई मुद्दों पर थोक में सवाल लगाए गए हैं, वहीं हर रोज एक मुद्दे पर स्थगन का प्रस्ताव भी लाने की तैयारी है। विधायक दल की बैठक में मुद्दों को लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा कि कौन सा विधायक कौन सा मुद्दा उठाएगा और इस पर कौन-कौन क्या बोलेंगे। विधायक दल की बठक सत्र के पहले दिन होगी।
मुद्दों की भरमार
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है हमारे पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। यह सरकार तो प्रारंभ से ही फेल साबित हो रही है। करीब चार साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का है, किसानों काे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। इस सरकार ने खुले बाजार में किसानों की खाद को बेचने का काम किया है। खुले बाजार में किसानों को ज्यादा कीमत पर खाद लेनी पड़ रही है, जबकि सोसाइटियों में खाद की कमी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, लगातार हत्याएं, बलात्कार, चोरी, डकैती और चाकूबाजी हो रही है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हर कोई दहशत में है। श्री कौशिक ने कहा, प्रदेश की सरकार रेत माफियाओं के साथ है, तभी तो रेत के अवैध भंडारण पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खुले आम रेत ज्यादा कीमत में बिक रही है, इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में हर तरह के नशे का कारोबार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button