बिहारः मंदिर में नीतीश के साथ मुस्लिम मंत्री के जाने को BJP ने बनाया मुद्दा, लगाया हिंदू धर्म के अपमान का आरोप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बिहारः मंदिर में नीतीश के साथ मुस्लिम मंत्री के जाने को BJP ने बनाया मुद्दा, लगाया हिंदू धर्म के अपमान का आरोप

बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंत्री के मंदिर में प्रवेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधर्मियों ने मंदिर को अपमानित किया। जब मंदिर में लिखा हुआ है कि गैर-हिंदू का प्रवेश वर्जित है, इसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदुओं की भावना को आहत किया है।

वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, “बिहार में सांप्रदायिक जहर घोलने वालों को करारा जवाब मिलेगा। सूबे में संप्रादायिक टिप्पणी करने वालों की जगह जेल है।” ऐसे में इस मुद्दे पर राज्य में पक्ष और विपक्ष के बीच आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है। बीजेपी हमेशा की तरह इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है।

Related Articles

Back to top button