फर्जी सील बनाकर सागौन की तस्करी करने वाला गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

फर्जी सील बनाकर सागौन की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

बीजापुर

भोपालपट्टनम वन परिक्षेत्र में वनविभाग की फर्जी सील के माध्यम से अवैध सागौन की तस्करी करने वाले आरोपी सदानंद बेरोजी को डीएफओ अशोक पटेल के निर्देश पर एसडीओ नीतीश रावटे एंव भोपालपट्टनम रेंजर पुष्पेंद्र सिंह सहित वन अमले की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवा दिया है।

ज्ञात हो कि सदानंद बेरौजी वन मंडलाधिकारी पर फर्नीचर और रिश्वत की मांग का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही वन विभाग सदानंदम बैरोजी पर नजर रखे हुए थे। वन विभाग के अनुसार आरोपी सदानंद बेरोजी भोपालपट्टनम के बफर क्षेत्र सहित सामान्य वनमंडल क्षेत्र में सागौन के पेड़ों को काटकर तेलंगाना के लकड़ी तस्करों को वनविभाग के फर्जी टीपी और सील के इस्तेमाल कर लगातार सागौन तस्करी को अंजाम दे रहा था।

Related Articles

Back to top button