national
फर्जी खबरें अशांति फैलाने के साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी डालती हैं असरः सिद्धरमैया

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर (ए) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को फर्जी खबरों से समाज में अशांति फैलने और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एवं प्रति व्यक्ति आय प्रभावित होने का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।.
सिद्धरमैया ने मैसूर रोड स्थित शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में फर्जी खबरों से पैदा होने वाली समस्याओं पर चर्चा बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें अशांति पैदा करने के साथ व्यापक रूप से नफरत फैला रही हैं।.



