प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में वृद्धि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में वृद्धि

रायपुर
 बंगाल से काफी मात्रा में नमी आने की वजह से प्रदेश में इसका बड़ा असर देखा जा रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों में वर्षा के साथ वज्रपात होने की आश्ांका है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों के भीतर एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। लगातार दो दिनों से राजधानी व अन्य जिलों में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृ्द्धि हुई है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल की वजह से न्यूनतम और अधिकत तापमान में वृद्धि हो रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसी तरह बाकी अन्य जिलों में भी तापमान में परिवर्तन देखा गया। रविवार को राजधानी में दोपहर दो बजे बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 90 प्रतिशत स्थानों पर बादल छाए रहे।

प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने तथा उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। सोमवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में भी यही स्थिति रहेगी। संभावना है कि बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button