मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पंजाब: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को ढेर कर बरामद की हेरोइन व हथियार

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर। बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए एक पाकिस्तानी ड्रोन को सीमावर्ती क्षेत्र में ढेर कर दिया है।

 

बीएसएफ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार बीती रात बीएसएफ की टीम फिरोजपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की आहट हुई। पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को मार गिराया।

 

इस ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हेरोइन और पिस्तौल की सप्लाई हो रही थी। सेना ने 500 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है।

 

बीएसएफ ने बरामद किए गए ड्रोन को जांच के लिए लैबोरेटरी में भेज दिया है। पंजाब पुलिस की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा यह हेरोइन पंजाब में किसको भेजी गई थी।

 

Related Articles

Back to top button