पंजाब के किसान आज करेंगे दिल्ली कूच - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पंजाब के किसान आज करेंगे दिल्ली कूच

चंडीगढ़ । हरियाणा  के शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसान शुक्रवार को बाद दोपहर दिल्ली कूच करेंगे। किसान संगठन शंभू बार्डर पर जुटने शुरू हो गए हैं। शंभू बार्डर पर किसानों का धरना 297 दिनों से जारी है। शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर किसानों ने शंभू बार्डर छोडक़र दिल्ली की तरफ कूच का ऐलान किया है। आज सुबह किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

पिछले दस महीने में केंद्र व राज्य के मंत्रियों को ज्ञापन दिए गए लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब आज बाद दोपहर 101 किसान-मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। पंधेर ने कहा कि हरियाणा की कई खाप पंचायतें किसानों के समर्थन में हैं। कई व्यापारिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसानों का अब अगला लक्ष्य दिल्ली कूच है। इसके लिए कोई रास्ता अपनाया जा सकता है। बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

इस बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीती देर रात चंडीगढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, व सिरसा के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया। हरियाणा के जिलों से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। हालांकि किसानों ने शंभू बार्डर से दिल्ली कूच का ऐलान किया है लेकिन किसान अन्य रास्तों से भी दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। जिसके चलते सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क किया गया है।

Related Articles

Back to top button