Top News
दक्षिण सूडान में अगले साल 94 लाख लोगों को मदद की जरूरत : United Nations

संयुक्त राष्ट्रः दक्षिण सूडान में अगले साल अनुमानित तौर पर 94 लाख लोगों को सहायता और सुरक्षा की जरूरत होगी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार को कहा कि स्थानिय हिंसा, संघर्ष, सार्वजनिक स्वास्थ्य की चुनौतियां, बाढ़ और सूखा आदि बिगड़ती मानवीय स्थिति को और बदतर बनाते हैं।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ओसीएचए ने बताया कि उसने मानवतावादी जरूरतों को कम करने के लिए शांति और विकास में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार से नेतृत्व की अपील की हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक 11.5 मिलियन जनसंख्या वाला देश 2011 में सूडान से स्वतंत्र होने के बाद से संकट में है।



