रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 को दुर्ग -रायगढ़ -दुर्ग के मध्य 03 फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 को दुर्ग -रायगढ़ -दुर्ग के मध्य 03 फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

 

*रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03 फेरे परिचालन से रक्षाबंधन पर्व के दौरान दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।*

रायपुर – 25 अगस्त, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग – रायगढ़ – दुर्ग के मध्य 03 फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल की सुविधा दी जा रही हैं ।

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग -रायगढ़ मेमू पैसेंजर गाड़ी दुर्ग से 10:30 बजे रवाना होकर 10:37 बजे भिलाई नगर, 10.43 बजे भिलाई पावर हाउस, 10:51 बजे भिलाई, 10.56 बजे देवबलोदा चरोदा, 11:04 बजे कुम्हारी, 11:11 बजे सरोना, 11.17 बजे सरस्वती नगर, 11.25 बजे रायपुर, 11:35 बजे डब्ल्यूआरएस, 11:53 बजे उरकुरा, 12:01 बजे मांढर,12:11 बजे सिलियारी, 12.20 बजे बैकुंठ, 12:26 बजे तिल्दा नेवरा, 12.36 बजे हथबंद, 12:50 बजे भाटापारा, 13.18 बजे निपानिया, 13.28 बजे दागोरी, 13.38 बजे बिल्हा, 14.11 बजे चक्करभाटा 14.20 बजे दाधापारा,14.45 बजे बिलासपुर, 15.05 बजे गतौरा, 15:13 बजे जयरामनगर, 15.27 बजे अकलतरा, 15:44 बजे जांजगीर नैला, 15:55 बजे चांपा, 16:06 सारागांव देवरी, 16:13 बजे बुढार, 16.59 बजे सक्ती, 17:09 जारडीह, 17.16 बजे खरसिया, 17.25 बजे रॉबर्टसन, 18: 04 बजे भूपदेवपुर, 18.13 बजे किरोड़ीमल नगर, 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 को वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से 19:40 रवाना होकर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बिलासपुर 22.20 बजे, भाटापारा 23.25 बजे एवं रायपुर 00:40 बजे और दुर्ग अगले दिन 02.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 10 आई सी एफ कोच रहेंगे जिसमें 08 जनरल कोच एवं 02 एसएलआरडी कोच रहेंगे।

Related Articles

Back to top button