तेलंगाना में भीषण बाढ़ में बहा टीवी पत्रकार, तीन दिन बाद बरामद हुआ शव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

तेलंगाना में भीषण बाढ़ में बहा टीवी पत्रकार, तीन दिन बाद बरामद हुआ शव

तेलंगाना के जगतियाल जिले में बाढ़ के पानी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए तेलुगू समाचार चैनल एनटीवी के रिपोर्टर जमीरुद्दीन का शव तीन दिन बाद मिला है। 48 घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद बचावकर्मियों ने शुक्रवार को पत्रकार के शव को बरामद किया।

बचाव दल ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पत्रकार की कार को भी पानी से बाहर निकाला। पत्रकार का शव एक पेड़ में फंसा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक, कार का पता गुरुवार को ही लगा लिया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण बचावकर्मी उसे बाहर नहीं निकाल पाए थे।

बता दें कि 12 जुलाई की रात पत्रकार जमीरुद्दीन अपने दोस्त के साथ बोर्नापल्ली में एनडीआरएफ कर्मियों द्वारा गोदावरी बाढ़ के पानी में फंसे 9 मजदूरों को बचाने की खबर कवर करने के बाद जगतियाल लौट रहे थे। उन्होंने जब वह रास्ते में आए एक पुल को पार करने की कोशिश की तो उनकी कार सड़क से नीचे गिर गई और बाढ़ के तेज बहाव में बह गई।

Related Articles

Back to top button