मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, बच्चा घायल

इटावा (उप्र), 27 नवंबर (ए) इटावा जिले में जसवंत नगर मार्ग पर संदलपुर के पास तेज रफ्तार एक छोटे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

जसवंत नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कपिल देव ने बताया कि थाना क्षेत्र में ग्राम नगला रामजीत निवासी तारा सिंह अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से रविवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।.देव ने बताया कि गांव से जसवंत नगर मार्ग पर संदलपुर के समीप तेजगति से आ रहे एक छोटे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तारा सिंह (40) और विमल कुमार (28) की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा सात वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।एसएचओ ने बताया कि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया तथा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button