State
छत्तीसगढ़ पुलिस में 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ पुलिस में 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ये पद सूबेदार उप निरीक्षक संवर्ग प्लाटून कमांडर के है। इन पदों पर भर्ती के लिए दो साल पहले सितंबर में विज्ञापन जारी किया गया था। सीधी भर्ती के इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर द्वारा ली जाएगी।
बताया गया है कि 26 मई से परीक्षाएं प्रारंभ होगी जो 29 मई तक चलेंगी। मुख्य लिखित परीक्षारायपुर,बिलासपुर,दुर्ग,जगदलपुर, एवं अंबिकापुर संभागीय मुख्यालय में होंगी। इन परीक्षाओं के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर 18 मई की सुबह प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार से होगी। यह चयन परीक्षा एवं नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के आदेश क्रमांक 19668-2022 को अंतिम आदेश के अध्यधीन होंगी।



