गोदाम में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गोदाम में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

ठाणे सात नवंबर (ए) महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित भिवंडी के पास ओवली इलाके में कपास के एक गोदाम में मंगलवार रात आग लग जाने के बाद एक महिला और एक लड़के के उसके अंदर फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि पारसनाथ परिसर में स्थित गोदाम में रात करीब आठ बजे आग लगी।.उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल के दो वाहन भेजे गए और आग बुझाने का प्रयास जारी है।उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button