मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने किया कृषि विज्ञान केंद्रों से संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने किया कृषि विज्ञान केंद्रों से संवाद

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ की बुआई से पहले किसान जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।

श्री चौहान ने सोमवार को यहां देशभर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) से ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि खरीफ की बुआई से पहले सभी केंद्रों और संबंधित संस्थानों को राज्य सरकारों के साथ मिलकर किसान जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। 

Related Articles

Back to top button