national
कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से फिर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, आठ मार्च(ए)। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।
राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
। सूची में पार्टी ेके 39 बड़े नामों में से 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की तरफ से सूची की जानकारी दी।



