कांग्रेस की आखिरी लिस्ट जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस की आखिरी लिस्ट जारी

कांग्रेस ने सोमवार (23 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए अपने आखिरी बचे हुए उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी। पार्टी ने बैतूल जिले की अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित आमला सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मनोज मालवे के नाम की घोषणा की है, इसको एमपी कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 229 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन इस आखिरी प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

निशा बांगरे के लिए रोक गई थी आमला सीट

वहीं, बीजेपी इस मामले में कांग्रेस से पीछे चल रही है। भगवा पार्टी ने अभी तक गुना और विदिशा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने आमला सीट को राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे के लिए रोक रखी थी, मगर निशा के इस्तीफे पर प्रदेश सरकार की ओर से अब तक कोई निर्णय न लिए जाने से कांग्रेस ने आखिरकार प्रत्याशी घोषित कर दिया।

मनोज मालवे आमला नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं

आमला से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए मनोज मालवे आमला नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी के सर्वे में उनका नाम शामिल किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने आमला से निशा बांगरे को प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा था, इसलिए पहली और दूसरी लिस्ट में आमला से कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया था।

Related Articles

Back to top button