कवर्धा में भाजपा की हार की हैट्रिक, जीता कांग्रेस का परचम

मंत्री अकबर के नेतृत्व की जीत
कवर्धा। कवर्धा के लोहारा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के करारी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में यह नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में भाजपा को उस स्थान से हार की किरकिरी झेलनी पड़ी थी,जहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने वार्ड पार्षद बनकर सियासी पारी की शुरुआत की थी। विधानसभा चुनाव में 60 हजार वोटों से हार के बाद चुनावों में भाजपा की हैट्रिक हार है। वही कवर्धा के स्थानीय विधायक और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के खाते में जीत का सिलसिला जारी होने का स्पष्ट संदेश वहां की जनता ने दिया है।
लोहारा नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर अनारा बाई और उपाध्यक्ष पद पर अजीत यादव चुने गए हैं। इस चुनाव मे ंकुल 15 पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा लिया था। बताया गया है कि यहां भाजपा की ओर से दोनों पदों के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था। माना जा रहा है कि भाजपा के पार्षद भी कांग्रेस के साथ आ गए। वहीं ये भी माना जा रहा है कि कांग्रेस को मिली लगातार जीत दरअसल मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व की जीत है।



