कर्नाटक में रमन का राेड शाे, साव भी कर रहे प्रचार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कर्नाटक में रमन का राेड शाे, साव भी कर रहे प्रचार

रायपुर. कर्नाटक चुनाव में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रोड शो किया। इसी के साथ भाजपा के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अरुण साव भी वहां पर प्रचार कर रहे हैं। उनका भी रोड शो हुआ है।
डा. रमन ने बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में वहां के प्रत्याशी सतीश रेड्डी के समर्थन में क्षेत्र के दो वार्डों पुत्तनहल्ली और जरगनाहली में रोड शो किया। डॉ. रमन ने कहा, पुनः भाजपा का ध्वज लहराने वाला है। स्थानीय विधायक सतीश रेड्डी हैट्रिक जीत हासिल कर चुके हैं और इस बार चौका मारने की तैयारी में हैं।

अरुण साव ने अरसिकेरे विधानसभा में विशाल रोड शो किया। श्री साव ने कहा, अभी इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आने वाले हैं और जनता को झूठे वादे करके ठगने की कोशिश करने वाले हैं। राहुल गांधी ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अनेक झूठे वादे करके लोगों को ठगा है और साढ़े चार साल में एक भी वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस और जनता दल एक परिवार की पार्टियां हैं ये पार्टियां एक परिवार से उपर उठकर देश समाज की नहीं सोच सकती, इसलिए इस बार चुनाव में इनको सबक सिखाना है। कर्नाटक में कमल खिलाकर डबल इंजन की सरकार बनाना है। रोड शो और सभा के बाद श्री साव ने विधान चुनाव संचालन समिति और पदाधिकारियों की बैठक भी ली।

Related Articles

Back to top button