भाजपा ने ईओडब्ल्यू से की विधायक बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई की मांग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा ने ईओडब्ल्यू से की विधायक बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। कांग्रेसी विधायक के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा मीडिया विभाग व विधि प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचकर विधायक बृहस्पति सिंह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, विधि प्रकोष्ठ संयोजक जेपी चंद्रवंशी व सह संयोजक बृजेश पांडे ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा गया है, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी को फोन में स्पीकर ऑन करके ये कहते बताए जा रहे हैं कि 5-7 हजार रुपए रिश्वत ले लो। इससे प्रमाणित हो रहा है कि कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह इस वीडियो में रिश्वत को बढ़ावा दे रहे हैं, जो कि अपराध है। सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों का काम भ्रष्टाचार रोकना है, लेकिन सत्तापक्ष के विधायक बृहस्पति सिंह खुलेआम पुलिस को भ्रष्टाचार सिखा रहे हैं। भाजपा ने शिकायत में कहा है, भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करने के इनके कृत्य पर संज्ञान लेते हुए तत्काल इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button