मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessState

कच्चे तेल की कीमत कम, फिर भी नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्र सरकार भर रही अपना खजाना

रायपुर(realtimes) पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर यही कहा जाता है कि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के हिसाब से तय होती है। कच्चे तेल की कीमत तो लगातार कम हो रही है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने की बजाए केंद्र सरकार अपना खजाना भरने में लगी है, आम आदमी काे राहत नहीं दी जा रही है। कच्चा तेल इस समय पिछले साल के 75 डॉलर बैरल से भी कम है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले साल से ज्यादा है। विशेषज्ञों की मानें तो कीमत में 15 रुपए की कमी हो सकती है।
पेट्रोल की कीमत काे लेकर जब भी केंद्रीय मंत्रियों से सवाल हुए हैं तो उन सबका एक ही जवाब आया है कि इसकी कीमत सरकार तय नहीं करती बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों से कीमत तय होती है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब कीमत लगातार बढ़ती, लेकिन जब भी कीमत कम होती है, इसका फायदा आम आदमी को नहीं मिल पाता है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर कीमत कम करने से रोक दिया जाता है।
कीमत में राहत नहीं
जहां तक कच्चे तेल का सवाल है तो साल भर पहले 8 दिसंबर 2021 को कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल था। तब पेट्रोल की कीमत 96 रुपए और डीजल की कीमत 87 रुपए थी। लेकिन आज 13 दिसंबर को कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर से भी कुछ कम है, लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई राहत नहीं मिल रही है।
जून से अब तक एक ही दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमत जून से अब तक एक ही स्थान पर अटकी हुई है। पेट्रोल जून में रायपुर में 102.45 रुपए था। यह अब भी इसी कीमत पर अटका हुआ है। बीच में कभी दो-पांच पैसे कीमत कम ज्यादा हो जाती है, लेकिन कीमत में बड़ी कमी नहीं हुई है। यही स्थिति डीजल की भी है। डीजल इस समय रायपुर में 95.71 रुपए है। यही कीमत जून में भी थी।
10 से 15 रुपए की राहत संभव
पेट्रोलियम पदार्थों के जानकारों का साफ कहना है कि जिस तरह से कच्चे तेल की कीमत में लगातार कमी हुई है, उससे तो इनकी कीमत में 10 से 15 रुपए तक की राहत मिलनी चाहिए, लेकिन कीमत कम नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button