एसईसीएल परिवार से जुड़कर कुलदीपा श्याम के जिंदगी का बदला रंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

एसईसीएल परिवार से जुड़कर कुलदीपा श्याम के जिंदगी का बदला रंग

बिलासपुर

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में आज सरायपाली गाँव के समीप की रहवासी सुश्री कुलदीपा श्याम को परियोजना प्रभावित प्रकरण अंतर्गत रोजगार का नियुक्ति पत्र प्रदान किए गया। महाप्रबंधक, श्री बी. एन. सिंह ने अपने हाथों से नौकरी का आदेश प्रदान करते हुए उन्हें एसईसीएल परिवार में शामिल किया।

अपने परिजनों के साथ उपस्थित सुश्री कुलदीपा ने भावुक शब्दों में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एसईसीएल परिवार से जुड़कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर यह सुखद समाचार हम सबके जीवन के लिए यादगार अवसर बन गया है। मौके पर श्री एस. के. पी. शिंदे, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, कोरबा, सुश्री अंकिता चौहान, उप-प्रबंधक( का/मा.सं.), भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button